हरियाणा के पंचकूला में ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की धुंध छाने लगी है।
हरियाणा में लगातार बरसात के बाद अब सिहरन महसूस होने लगी है। सुबह-शाम की गर्मी नहीं रही है। इसका कारण सीजनल बदलाव भी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मंजीत सिंह का कहना है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते से सीजनल बदलाव शुरू हो जाता है, इससे तापमान गिरने लगता है। इस बा
.
इन दिनों महसूस की जा रही सिहरन बरसात के कारण तो है ही, यह ठंड की दस्तक भी है। सूबे के 17 ऐसे जिले हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम बदलने की आहट के साथ ही अब घरों में एसी भी बंद होने लगे हैं।
मौसम विभाग ने पंचकूला और यमुनानगर में मौसम में बदलाव के आसार जताएं हैं। हालांकि इनको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश
हरियाणा के 5 जिले ऐसे रहे, जहां झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में हुई, यहां 33.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 22.0 एमएम बारिश हुई। अंबाला जिले में 12.0 एमएम, पंचकूला में 7.5 एमएम और जींद में सबसे कम 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं
सूबे के अधिकांश जिलों में दिन में आसमान साफ होने की वजह से तेज धूप निकली, लेकिन सुबह-शाम के तापमान में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हो रही है। सूबे के 17 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 5 जिलों में अभी गर्मी का एहसास हो रहा है। इनमें सिरसा जिले में हालात ज्यादा खराब हैं, यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
क्या बोले मौसम विशेषज्ञ ?
हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून वापसी की तैयारी कर रहा है। 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
इस दौरान मानसून हवाओं की सक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि होने की भी संभावना है।