Thursday, March 13, 2025
Thursday, March 13, 2025
Homeदेशहरियाणा में हवा बदलने से छाई धुंध: उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई...

हरियाणा में हवा बदलने से छाई धुंध: उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हुई; 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश का अलर्ट – Hisar News


पलवल में आज सुबह गहरी धुंध छाई। इस दौरान विजिबिलिटी करीब 10 मीटर ही थी। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ी है।

हरियाणा में हवा बदलने से सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगी है। हवा उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लगातार धुंध देखी जा सकती है। इससे किसानों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है। बुधवार (29 जनवरी) को भ

.

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के बढ़े तापमान से राहत मिल सकती है। इसके बाद 4 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।

IMD की ओर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश वाले क्षेत्रों को हरे रंग में दिखाया गया है।

31 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह और देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना से राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है।

हरियाणा में बदली हवाओं के कारण छाई धुंध हरियाणा में पूरे इलाके में हवाएं उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिणी-पूर्वी हो गई हैं। इसकी वजह से सुबह के समय हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर में हल्की धुंध और कहीं-कहीं हल्की बादलवाई देखने को मिली।

इसके कारण रात के तापमान में थोड़ा उछाल भी देखने को मिला। सुबह ठंड से आमजन को राहत मिली है। एक ही दिन में 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले दिनों रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ था।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

मौसम की ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब में 5 दिन बारिश की संभावना:न्यूनतम तापमान में 2.9° की बढ़ोतरी, आगे 3° की गिरावट संभव; कल से बदलेगा मौसम

पंजाब में आज शनिवार से लेकर अगले 5 दिनों तक मौसम विभाग ने कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular