Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में 2 दिन चलेगी लू: प्रदेश के 9 जिलों में...

हरियाणा में 2 दिन चलेगी लू: प्रदेश के 9 जिलों में हीटवेव का ओरेंज तो 15 में यलो अलर्ट, सबसे गर्म रहा सिरसा@46.2 डिग्री – Bhiwani News


हरियाणा में अब आगामी दो दिनों तक लू चलेंगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार के लिए 9 जिलों में हीटवेव का ओरेंज व 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत लू चलेंगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं वीरवार प्रदेश के 15 जिलों में हीटवेव का यलो अ

.

हीटवेव का अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आगामी 4 दिनों (11 से 14 जून) के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 11 जून को प्रदेश के 9 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला) में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 13 जिलों (पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल) में यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव का अलर्ट

वहीं 12 जून को प्रदेश के 15 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में हीटवेव का यलो अलर्ट है। वहीं अन्य 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्यसियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

10 जून को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान अंबाला — 44.3 डिग्री हिसार — 44.5 डिग्री करनाल — 44.5 डिग्री नारनौल — 45.2 डिग्री रोहतक — 46.1 डिग्री भिवानी — 44.3 डिग्री सिरसा — 46.2 डिग्री चरखी दादरी–42.9 डिग्री फरीदाबाद — 43.3 डिग्री गुरुग्राम — 42.6 डिग्री जींद — 43.1 डिग्री महेंद्रगढ़ — 42.7 डिग्री मेवात — 43 डिग्री पलवल — 44.4 डिग्री पानीपत — 42.6 डिग्री रेवाड़ी — 43 डिग्री सोनीपत — 43.5 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला भिवानी में 1.3 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद भिवानी का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद सिरसा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular