Sunday, May 4, 2025
Sunday, May 4, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट: 60 KMPH से चलेंगी...

हरियाणा में 3 दिन बारिश का अलर्ट: 60 KMPH से चलेंगी हवाएं, हिसार सबसे गर्म, तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे – Bhiwani News


भिवानी में आसमान में बादल और गुजरते वाहन।

हरियाणा में मौसम विभाग ने लगातार तीन दिन (रविवार, सोमवार और मंगलवार) बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

.

दूसरी ओर, शुक्रवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई। इसका असर प्रदेश के तापमान पर भी देखने को मिला। बारिश के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिर गया है।

मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना को लेकर जारी किया अलर्ट

7 मई तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 7 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के कारण 3 मई की रात से 7 मई तक आंशिक बादल छाए रहने, बीच-बीच में हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना है। जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार 4 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। जिसमें से 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल) में 25-50 फीसदी संभावना है, जबकि अन्य जिलों में 25 फीसदी तक संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की 50-75 फीसदी संभावना है। वहीं, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 25-50 फीसदी और अन्य जिलों में 25 फीसदी तक बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को पूरे हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। जिसमें से सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार में बारिश की 25 फीसदी संभावना है और अन्य जिलों में 25-50 फीसदी बारिश की संभावना है। 7 मई को प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में बारिश की 25 फीसदी संभावना है और अन्य जिलों के शुष्क रहने की संभावना है।

विभाग द्वारा जारी आगामी दिनों में मौसम का अपडेट

विभाग द्वारा जारी आगामी दिनों में मौसम का अपडेट

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई रविवार को प्रदेश के 7 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल) में मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। जहां पर 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी, बादल छाए रहेंगे, गरज व चमक भी होगी।

वहीं कैथल, जींद व पानीपत को ग्रीन जोन में रखा है और अन्य जिलों को यलो जोन में। वहीं 5 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर के लिए मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 13 जिलों में यलो अलर्ट व 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। वहीं 6 मई को 13 जिलों में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ हवाएं भी चलेंगी। वहीं 9 जिलों में मौसम साफ रहेगा।

अधिकतम तापमान 5.3 डिग्री बढ़ा, लेकिन सामान्य से अभी भी नीचे

हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला हिसार का बालसमंद एरिया रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

24 घंटे में बदला तापमान

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हिसार के बालसमंद इलाके के तापमान में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद हिसार के बालसमंद का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular