Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeदेशहरियाणा में 5 दिन बारिश: आज रात से बदलेगा मौसम, तेज...

हरियाणा में 5 दिन बारिश: आज रात से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ धुंध भी छाएगी; तापमान बढ़ा – Hisar News


हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा बदलने से सुबह और शाम के समय हल्की धुंध देखी जा सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक प्रदेश में एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं। 31 जनवरी की रात से 5 फरवरी तक बारिश क

.

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से फसलों को फायदा होगा। खासकर गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए बारिश फायदेमंद होगी। बता दें कि हरियाणा में लगातार दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

इसे लेकर हाल ही में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी और किसानों से लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया। कृषि वैज्ञानिकों ने आगामी दिनों में होने वाली बारिश को देखते हुए किसानों को सिंचाई रोकने को कहा है।

खीचड़ बोले- लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ आएंगे हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 जनवरी की देर रात और 1 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

3 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना 2 फरवरी को कहीं-कहीं अलसुबह धुंध छाने की संभावना है। इसके साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली नमीदार हवाओं के प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 3 फरवरी रात से 5 फरवरी के दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना बन रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

मौसम की ये खबरें भी पढ़ें…

सूखे से हुई 2025 की शुरुआत:जनवरी में 56 फीसदी कम बारिश; तापमान में बढ़ोतरी दर्ज, 5 फरवरी तक बने बारिश के आसार

पंजाब में 2025 की शुरुआत भी कम बारिश से हुई। जनवरी 2025 में 56 फीसदी कम बारिश रिपोर्ट हुई है। जबकि पंजाब के लिए बीता साल भी सूखा ही रहा। साल 2024 में मानसून सीजन में पंजाब में 314.6 मिमी बारिश हुई, जो औसत 439.8 मिमी से 28% कम रही। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल में आज-कल बारिश-बर्फबारी के आसार:4 फरवरी को स्नोफॉल का अलर्ट; तापमान में आया उछाल, जनवरी में नॉर्मल से 82% कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश-बर्फबारी होगी। प्रदेश के ज्यादातर भागों में मौसम खराब हो गया है। आज और कल अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्यम ऊंचे व निचले इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular