हरियाणा में बुधवार को कोरोना के 5 नए केस मिले। फरीदाबाद में 3 तो गुरुग्राम में 2 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। फरीदाबाद में 2 संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। एक व्यक्ति हाल ही में वियतनाम से लौटा था, जबकि दूसरा आंध्र प्रदेश से वापस आया है। यहां
.
गुरुग्राम में एक मरीज 74 साल का है तो दूसरा मरीज 37 साल का है। दोनों ही मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। अब गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 10 हो गई है। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 21 हो गई है।
बढ़ते केसों को देख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में हेल्थ डिपार्टमेंट की मीटिंग ली। मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और हेल्थ डिपार्टमेंट के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) सुधीर राजपाल मौजूद रहे।
वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है।
सेक्टर 32 अस्पताल के डॉक्टर धरनी ने बताया कि राजकुमार लुधियाना से रेफर होकर चंडीगढ़ आया था। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना में आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था।

अब जानिए, कहां-कहां कोरोना के केस सामने आ चुके…
- गुरुग्राम में 10 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि: गुरुग्राम में शुक्रवार (23 मई) को कोरोना पॉजिटिव मिला मरीज 45 साल का था। वह वजीराबाद में सेक्टर 52 का रहने वाला है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन शहर में आवाजाही में रहता है। वह प्राइवेट जॉब में है। इसके अलावा गुरुग्राम में 31 साल की महिला पॉजिटिव मिली थी। वह हाल ही में मुंबई से लौटी थी। इसके बाद बुखार नहीं उतरा तो जांच कराने पर कोविड पॉजिटिव मिली। वहीं, सेक्टर 70 में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुजुर्ग को बुखार और खांसी-जुकाम जैसे लक्षण थे। इसके अलावा 7 अन्य मरीज भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- यमुनानगर की महिला को अस्थमा भी: यमुनानगर में 50 साल की महिला 10 दिन पहले समागम में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य के साथ मोहाली गई थी। जहां 17 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसे फोर्टिस में भर्ती कराया गया। वहां 3-4 दिन तक कोई सुधार नहीं हुआ तो कोरोना टेस्ट किया गया। इसमें महिला पॉजिटिव पाई गई। महिला को अस्थमा की बीमारी भी है, जिस वजह से उसकी हालत गंभीर है।
- फरीदाबाद में 9 लोग मिले काेराेना संक्रमित: फरीदाबाद में 28 साल का युवक निजी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसे कुछ दिनों से बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी थी। इसके चलते उसे डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल लिए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को 2 और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव हुईं। अब तक यहां 9 केस सामने आ चुके हैं।
- करनाल में भी मिल चुका एक केस: करनाल शहर में कोरोना संक्रमण का एक केस मिल चुका है। इसके चलते यहां के अस्पताल में 22 ऑक्सीजन बैड वाला वार्ड बनाया गया है। एन-95 मास्क, पीपीपी किट और कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवाइयां मंगवा ली गई हैं। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज सहित करनाल में 2 ऑक्सीजन प्लांट है, सभी व्यवस्था पूरी कर ली है। मेडिकल कॉलेज में अलग से 35 बैड का वार्ड भी बना दिया है।
सरकार ने एडवाइजरी जारी की

हरियाणा में कोरोना से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी साल 2020-21 में आई कोरोना लहर में हरियाणा में 10 लाख से ज्यादा मरीज मिले थे, जिनमें से 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तब कोरोना नई बीमारी थी, लेकिन अब इसकी वैक्सीन से लेकर वैरिएंट तक सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मौतें हिसार और गुरुग्राम में ही हुई थी। हिसार में मौतों का आंकड़ा 1189 और गुरुग्राम में 1037 था। तीसरे नंबर पर पानीपत में 679 और भिवानी में 668 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी।


————————
कोरोना संक्रमण से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
कितना खतरनाक नया वैरिएंट, वैक्सीन लगाने वाले क्या बूस्टर डोज लगवाएं, एक्सपर्ट से जानिए

हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में 15 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। देश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में एक पैटर्न भी दिखा है कि खांसी-जुकाम व बुखार के साथ लोगों को डायरिया भी हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें..
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले से हरियाणा मुश्किल में:कोरोना वायरस की इकलौती जीनोम सीक्वेंसिंग लैब बंद हुई

हरियाणा में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अगर कोरोना वायरस ज्यादा फैला तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अंतरराष्ट्रीय मदद रोकने का फैसला हरियाणा पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, कोरोना के बार-बार बदलते वैरिएंट का पता लगाने के लिए रोहतक PGI में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब खोली गई थी, जो अब बंद पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर…