Saturday, March 15, 2025
Saturday, March 15, 2025
Homeदेशहरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: CM...

हरियाणा में BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की: CM सैनी लाडवा से लड़ेंगे, अंबाला कैंट से विज, कालका से शक्ति रानी को टिकट – Haryana News


हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में 67 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

.

उम्मीदवारों की लिस्ट…

55 उम्मीदवार हुए थे तय

भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की गुरुग्राम में 3 मीटिंगें हुईं। जिसके बाद गुरुवार रात को केंद्रीय चुनाव समिति की भी मीटिंग हुई। इसमें 55 नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई। इस दौरान ये भी सामने आया था कि 4 मंत्रियों और 20 से अधिक विधायकों की टिकट कट सकती है। हाल ही में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले कुछ उम्मीदवारों को भी टिकट मिल सकती है।

2 टर्म से भाजपा सरकार, एंटी इनकंबेंसी का खतरा
राज्य में 2 टर्म से भाजपा की सरकार चल रही है। साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। तब मनोहर लाल खट्‌टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से चूक गई। भाजपा ने 10 सीट जीतने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन की सरकार बनाई। तब मनोहर लाल खट्‌टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने।

साल 2024 में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया। इसके बाद भाजपा ने मनोहर लाल को बदलकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया। लगातार 2 बार से सरकार बना रही भाजपा के सामने एंटी इनकंबेंसी की चुनौती है।

नायब सैनी की अगुआई में लड़ रहे चुनाव
इस बार भाजपा विधानसभा चुनाव नायब सिंह सैनी की अगुआई में लड़ रही है। पिछले दिनों पंचकूला में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular