Friday, March 14, 2025
Friday, March 14, 2025
Homeदेशहरियाणा में CM योगी बोले- कांग्रेस चंड-मुंड और महिषासुर: डबल इंजन...

हरियाणा में CM योगी बोले- कांग्रेस चंड-मुंड और महिषासुर: डबल इंजन सरकार भगवान का संदेश लेकर आई; खटाखट कहने वाले राहुल गांधी सफाचट हुए – shahbad (kurukshetra) News


चुनावी प्रचार के आखिरी दिन शाहबाद पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। इसी बीच आज कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां पर वह भाजपा प्रत्याशी सुभाष कलसाना के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

.

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- जो राहुल गांधी ‘खटाखट-खटाखट’ कहने आते थे, आज वह मैदान छोड़कर पहले ही ‘सफाचट’ हो चुके हैं। इतना ही नहीं अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस को महिषासुर और चंड-मुंड भी कहा।

हरियाणा को हरी की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा, “मैं आपको याद करवाने के लिए मैं यहां आया हूं। हरियाणा हरी की भूमि है। भगवान हरी ने यहां जो उपदेश दिया था उसी कारण यहां का नाम हरियाणा पड़ा ताकि हरी यहां बार बार आएं, और ये डबल इंजन की सरकार हरि के उस संदेश को लेकर आपके पास आई है”।

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ।

योगी बोली- ये युवाओं की जवानी तबाह करना चाहते हैं योगी ने कहा- दुनिया में 500 वर्षों के कलंक को भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने धोकर राम लला का अयोध्या में विराजमान करवाया। कांग्रेस अपने 60 से 65 सालों में भी ये काम नहीं कर पाई। यही नहीं जम्मू में 370 का हटना भी डबल इंजन सरकार का उदाहरण है।

महिषासुर और चंड व मुंड के लिए जगतजननी ही हैं जो नशे के कारोबार में विघ्न है। नशे के जो कारोबारी हैं जो देश को निगल जाना चाहते हैं, युवाओं की जवानी को तबाह करना चाहते हैं। ये आज के चंड और मुंड हैं ये ही आज के महिषासुर हैं।

और जब भी ऐसे महिषासुर शराब के माफिया कारोबारी फलेंगे-फूलेंगे, तब-तब हरी इनका उन्मूलन करने के लिए आएंगे।

कांग्रेस के राज में बेटियां नहीं सुरक्षित-यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- कांग्रेस का हाथ हमेशा माफियाओं के साथ रहता है। ये हमेशा ड्रग माफिया, भू माफिया, पशु माफिया, खनन माफिया और दंगाइयों के साथ रहते हैं। उत्तर प्रदेश में साढ़े 7 साल में हमने एक भी दंगा नहीं होने दिया। जबकि पहले दंगे होते थे तो कर्फ्यू लग जाता था।

कांग्रेस के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारियों का सम्मान नहीं होता था। हरियाणा के मिर्जापुर में क्या हुआ था यह नहीं भूलना चाहिए। एक दलित बेटी और उसके पिता को एक साथ जला दिया गया था। सम्मान की रक्षा और बेटियों की सुरक्षा केवल BJP कर सकती है।

शाहबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ

शाहबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ

‘समाज को बांटने का काम करती है कांग्रेस’ योगी बोले- समाज को जाति, क्षेत्र, धर्म, मत और मजहब के नाम पर बांटना तो कांग्रेस का डीएनए है। ये देश को कमजोर करना चाहते हैं। देश कमजोर होगा तो सनातन भी कमजोर होगा। वर्तमान असुरक्षित हो जाएगा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खराब हो जाएगा। आज कोई भी सभ्य व्यक्ति, ईमानदार व्यक्ति कांग्रेस के साथ खड़ा दिखाई नहीं देता।

‘कांग्रेस की साजिश हुई फेल’ इस दौरान योगी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की साजिश विफल हुई थी। कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा अगर फिर से सरकार में आ गई तो संविधान समाप्त कर देगी। फिर झूठ बोला कि आरक्षण को समाप्त कर देगी। फिर बोला की कांग्रेस की सरकार आई तो एक लाख रुपए दिए जाएंगे। लेकिन अब वो कहीं दिखते ही नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular