भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा-पंजाब सहित पूरे देश में DAP खाद को लेकर हाहाकार मचा है। रबी के सीजन में हरि
.
चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा – पंजाब – मध्य प्रदेश – राजस्थान – उत्तर प्रदेश में लाखों किसान पूरी-पूरी रात व सुबह 4 बजे से लाईनों में खड़ा पिट रहा है।
कहीं लाठीचार्ज का शिकार है, कहीं थानों में DAP खाद बाँटा जा रहा है, कहीं किसान DAP खाद का एक बैग ब्लैक में 1900 रुपए पर लेने को मजबूर है, तो कहीं औने-पौने दामों पर कीटनाशक दवाई व बीज भी जबरन DAP खाद के साथ लेना पड़ रहा है।
इन घटनाओं से सरकार को घेरा
सुरजेवाला ने कुछ उदाहरण देते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। 26 अक्टूबर, 2024 – उचाना, जिला जींद, हरियाणा में DAP खाद की लाईनों में लगे किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज हुआ, तो नरवाना में किसान धरने पर बैठने को मजबूर हुए। DAP की कमी के चलते गुहला-चीका व कैथल में भी किसानों ने धरना लगाया।
27 अक्टूबर, 2024 – भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल में DAP की कमी व आंदोलन के चलते सीमित मात्रा में उपलब्ध DAP खाद को थानों में बांटना पड़ा। 4 नवंबर, 2024 – सिरसा में DAP खाद की कमी के चलते किसानों ने धरना लगाया।
5 नवंबर, 2024 – बाढड़ा, भिवानी में DAP संकट चरम पर पहुंचा, एसडीएम को पुलिस सहित दीवार पर खड़े होकर DAP खाद बंटवानी पड़ी।
पंजाब सहित यूपी-एमपी सरकार पर हमला बोला
सुरजेवाला ने कहा कि यही हाल पंजाब का है, व यही हाल मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान का है। यहाँ तक कि 20 अक्टूबर, 2024 को कृषि मंत्रियों की बैठक में उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार के कृषि मंत्री, सूर्य प्रताप साही ने देश के कृषि मंत्री, शिवराज चौहान व खाद मंत्री, जेपी नड्डा पर उत्तर प्रदेश के कोटे का केवल 25 प्रतिशत DAP खाद देने का इल्ज़ाम लगा डाला।
इन सब संकटों के बावजूद भाजपा की केंद्र सरकार व प्रांतीय सरकारें किसान की बेबसी, बेजारी व लाचारी पर आँख मूंदे बैठी है।
DAP संकट की वजह बताई
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद ने कहा कि DAP संकट का असली कारण है – मोदी सरकार द्वारा खाद की सब्सिडी 87,238 करोड़ काटकर कम कर देना, DAP खाद का आयात 15 लाख टन कम कर देना, DAP खाद की माहवार बिक्री में कटौती करना, DAP खाद के स्टॉक में 14 लाख टन की कमी कर देना। यह सब किसानों से बदला लेने के लिए किया जा रहा है।
किसान को DAP खाद से वंचित करने के इस भाजपाई षडयंत्र का जिक्र करते हुए सुरजेवाला ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि भाजपा सरकार ने खाद की सब्सिडी’ में 87,238 करोड़ रुपए की कटौती व ‘न्यूट्रिएंट सब्सिडी’ में 41,122 करोड़ रुपए की कटौती कर दी है।
साल 2024-25 में DAP के स्टॉक में 14 लाख टन की कमी आ चुकी है। केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर 15 लाख टन DAP का आयात कम किया गया जिससे उनके किसान विरोधी षडयंत्र का साफ नजारा देखा जा सकता है।
किसान को DAP की बिक्री में 17 लाख टन की कमी खेती के लिए घातक साबित हुई। भाजपा के किसान विरोध का सबूत यह है कि सिर्फ सितंबर 2024 में DAP की बिक्री 7.5 लाख टन कम हो चुकी है।4.35 के मुकाबले 1.85 लाख टन ही हुई सप्लाई
सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में नवंबर माह तक 4.35 लाख टन जरूरत है, जबकि अक्टूबर तक 1.85 लाख टन डीएपी की सप्लाई हुई है। तो अकेले नवंबर में 2.50 लाख टन कहां से सप्लाई होगी, वो भी तब जब खुद हरियाणा सरकार मानती है कि 1 लाख टन से ज्यादा DAP उपलब्ध ही नहीं।
उन्होंने कहा कि यह सब देश के किसान, खासतौर से हरियाणा व पंजाब के किसान से बदला लेने के लिए किया जा रहा है। यह छल अब मंजूर नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री व हरियाणा तथा पंजाब की सरकारें आगे आकर जवाब दें।