Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeदेशहरियाणा में JJP प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी: वोटिंग से 3 दिन...

हरियाणा में JJP प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी: वोटिंग से 3 दिन पहले बीजेपी जॉइन की, टिकट न मिलने पर भाजपा से इस्तीफा दिया था – Panipat News


कार्यवाहक सीएम नायब सैनी और BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ रघुनाथ कश्यप।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच जननायक जनता पार्टी (JJP) को झटका लगा है। वोटिंग से 3 दिन पहले पानीपत ग्रामीण से जजपा के प्रत्याशी रघुनाथ तंवर कश्यप ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है।

.

रघुनाथ को कार्यवाहक सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। इसके साथ ही पानीपत ग्रामीण सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार महिपाल ढांडा को अपना समर्थन दे दिया है।

टिकट न मिलने पर पार्टी छोड़ी थी भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रघुनाथ तंवर कश्यप ने 10 सितंबर शाम को पार्टी को अलविदा कहा था। रघुनाथ ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट को भेजा था। दरअसल, रघुनाथ तंवर कश्यप पानीपत ग्रामीण विधानसभा टिकट न मिलने से नाराज थे। वह लगातार टिकट की मांग कर रहे थे। उनको उम्मीद थी कि भाजपा इस बार ग्रामीण में ओबीसी कार्ड खेलेगी , ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने अपने समर्थकों से सलाह की थी। टिकट कटने के बाद से ही वह कई पार्टियों के संपर्क में थे। 12 सितंबर को वह जजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें जेजेपी-ASP गठबंधन ने टिकट दिया था।

पार्टी छोड़ने के बाद कहा था- न्याय नहीं हुआ रघुनाथ तंवर कश्यप ने कहा था कि वह 1984 से भाजपा में थे। भाजपा में उनके साथ न्याय नहीं हुआ। उनको दुखी मन से भाजपा छोड़नी पड़ी। पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी। जजपा ने उनके साथ न्याय किया है।

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा चुनाव के बीच AAP प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ी:वोटिंग से 6 दिन पहले भाजपा जॉइन की, केंद्रीय मंत्री की सभा में पहुंचे

हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार (28 सितंबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा। वोटिंग से 6 दिन पहले AAP के प्रत्याशी प्रवेश मेहता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए। फरीदाबाद से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनको भाजपा जॉइन कराई। प्रवेश मेहता भाजपा कैंडिडेट विपुल गोयल की सभा में पहुंचे थे। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular