Wednesday, June 11, 2025
Wednesday, June 11, 2025
Homeहरियाणाहरियाणा विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन: CM विधायकों के सवालों...

हरियाणा विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन: CM विधायकों के सवालों के जवाब देंगे, CET पास को ₹9 हजार देने समेत 2 बड़ी घोषणाएं – Haryana News


हरियाणा विधानसभा सत्र में बोलते हुए CM नायब सैनी।

हरियाणा विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले दिन दिए गए गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वह विधायकों के सवालों के जवाब भी देंगे। पहले दिन की कार्यवाही के दौरान सदन से 2 बड़ी घोषणाएं की गईं।

.

इसके अलावा CM नायब सैनी ने SC के आरक्षण में वर्गीकरण को हरियाणा में बुधवार (13 नवंबर) से लागू करने का ऐलान किया।

पहले दिन अनिल विज चर्चा में रहे पहले दिन कैबिनेट मंत्री अनिल विज चर्चा में रहे। गवर्नर के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने अनिल विज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज ने अपनी जान को खतरा बताया था, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी को इस पूरे मामले में जवाब देना चाहिए।

अशोक अरोड़ा ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अनिल विज की जान के खतरे की बात को गंभीरता से लिया जाए।

हुड्‌डा बोले- विज को गृहमंत्री बना दो इस पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अनिल विज को गृहमंत्री बना दीजिए, सब ठीक हो जाएगा। अनिल विज की सुरक्षा के मामले में कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी की सुरक्षा का मामला नहीं है। कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा का मामला है। उन्हें गब्बर कहा जाता है।

हरियाणा विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान बोलते हुए पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

हरियाणा विधानसभा सत्र की कार्यवाही के दौरान बोलते हुए पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा।

CM से जवाब मांगा तो भड़के मंत्री ढांडा अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि गवर्नर साहब ने आगे की बात तो बता दी, लेकिन जो वादे उन्होंने पहले किए हैं, उनकी क्या स्थिति है। उस पर कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से जवाब मांगा। इस पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने विरोध जताया। ढांडा के विरोध पर भूपेंद्र हुड्‌डा खड़े हुए।

उन्होंने ढांडा से कहा कि आप लोग इतनी देर से गप्पें मार रहे हो, हम भी तो सुन ही रहे हैं न। इसलिए आप भी सुनिए। सीएम को विधायक की मांग माननी चाहिए।

गीता भुक्कल ने पूछे सवाल कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकार नौकरियां क्यों नहीं दे रही है। 2 लाख नौकरियां खाली होने के बावजूद नौकरियां नहीं दी जा रही हैं। रोजगार पाने के लिए युवा विदेश जा रहे हैं। हरियाणा के गांव के गांव खाली हो गए हैं।

महिलाओं को 2100 रुपए कब मिलेंगे। टॉपर बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।

आदित्य चौटाला ने उठाया किसानों का मुद्दा इनेलो विधायक आदित्य चौटाला ने सदन में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। मंडियों में नमी चेक करने वाली मशीनों में गड़बड़ी पाई गई है। सरकार और विभागों में तालमेल नहीं है। किसानों को लूटा जा रहा है। किसानों के साथ षड्यंत्र हो रहा है। प्रदेश में किसानों को DAP की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

स्पीकर ने आदित्य सुरजेवाला की तारीफ की विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की सदन में तारीफ की। अध्यक्ष ने कहा आदित्य सबसे युवा विधायक हैं और इन्होंने बहुत अच्छे से ढंग से अपनी बात रखी।

हरियाणा विधानसभा सत्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा विधानसभा सत्र का पहला दिन, नेता विपक्ष की कुर्सी खाली

हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शाम 6 बजे तक चली। सबसे पहले गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय का अभिभाषण हुआ। विधानसभा में विपक्ष के नेता की कुर्सी खाली रही। भाजपा के बाद प्रदेश में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन पार्टी में मची खींचतान की वजह से एक महीने से ज्यादा वक्त बीतने पर भी नेता विपक्ष नहीं चुना जा सका। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular