Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeदेशहरियाणा BJP के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान आज: अधिकतर जगह...

हरियाणा BJP के नए जिला अध्यक्षों का ऐलान आज: अधिकतर जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा, 60 की उम्र पार कर चुके नेता बदले जाएंगे – Hisar News


22 जिलों वाले हरियाणा में भाजपा 27 जिला अध्यक्ष बनाने जा रही है। आज सुबह 10 बजे तक नए जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा। रविवार को हर जिले में जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन लिए गए। राज्य में करीब 900 नेताओं ने जिला अध्यक्ष के लिए आवेदन किया है। हर

.

रविवार देर रात तक पार्टी के नेताओं ने जिलाध्यक्षों के नामों पर चर्चा की। BJP ने आज हर जिले में पार्टी कार्यालयों पर सुबह साढ़े 9 से 10 के बीच नए जिलाध्यक्षों का अभिनंदन समारोह रखा है। इसमें नए जिलाध्यक्ष को पार्टी वर्करों से मिलवाया जाएगा और उसका अभिनंदन किया जाएगा।

आधे से ज्यादा जिला अध्यक्ष बदलने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि पार्टी कुछ जिला अध्यक्षों को रिपीट कर सकती है, जिनका 3 साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। 60 साल की उम्र पार कर चुके जिलाध्यक्षों को बदला जाएगा। इसके अलावा 3 साल का समय पूरा कर चुके जिलाध्यक्षों को भी बदला जा सकता है।

सिरसा, फतेहाबाद, मेवात, कैथल और रोहतक में BJP जिलाध्यक्षों पर खास फोकस करेगी, क्योंकि विधानसभा चुनाव में BJP का इन जिलों में लगभग सूपड़ा साफ हो गया था।

नए जिलाध्यक्षों के चयन में इन 3 बातों का ध्यान रखा जाएगा…

1. सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाएगी BJP BJP नए जिलाध्यक्षों के नामों के मंथन के दौरान सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनाएगी। BJP के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि पार्टी विधायक, मेयर, चेयरमैन की जाति से अलग जिलाध्यक्ष का चयन करेगी, ताकि समाज में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का मैसेज जाए।

2. जिलाध्यक्ष का मैट्रिक पास होना जरूरी BJP ने जिलाध्यक्ष के चयन के लिए नियम व शर्तें लगाई हैं। जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से कम और 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा शिक्षा में मैट्रिक पास जरूरी होना चाहिए। पुराने वर्कर को ही जिलाध्यक्ष के लिए तरजीह दी जाएगी।

3. पुराने चेहरे रिपीट नहीं होंगे BJP पुराने जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यकाल पूरा कर चुके चेहरों को रिपीट नहीं करेगी। जिनका 3 साल का कार्यकाल बचा है, उन्हें मौका मिला सकता है। हालांकि कई जगहों पर ऐसे नेताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन किए हैं जो पहले इस पद पर रह चुके हैं और चुनाव के समय स्वेच्छा से पद छोड़कर चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे नेताओं को मौका नहीं दिया जाएगा। चुनाव हारे नेताओं को भी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष के पास अपनी टीम चुनने का अधिकार हरियाणा में 11 साल से BJP सत्ता में है। ऐसे में जिलाध्यक्ष के पद पर रहने वाले व्यक्ति के पास विधायक जैसा प्रोटोकॉल संगठन में मिलता है। जिलाध्यक्ष को मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पार्टी कार्यक्रमों में मंच पर जगह दी जाती है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष के पास जिले की टीम चुनने का पूरा अधिकार होता है।

हरियाणा में हाल ही में तीसरी बार BJP की सरकार बनी है। ऐसे में 3 साल जिलाध्यक्ष के पद पर रहने वाले नेता को सरकार व संगठन के साथ काम करने का मौका मिलेगा। जिले में रूतबा बढ़ेगा। पार्टी फंड का इस्तेमाल जिले में जिलाध्यक्ष की मंजूरी से ही होता है। ऐसे में जिला अध्यक्ष का पद पाने के लिए काफी मारामारी है।

**************************

ये खबर भी पढ़ें :-

हरियाणा में 5 नए जिले बनाएगी सरकार:भाजपा 22 की जगह 27 जिलाध्यक्ष बना रही, इनमें हांसी और ग्रेटर गुरुग्राम भी शामिल

हरियाणा में BJP सरकार 5 नए जिले बनाने की तैयारी में है। इसका संकेत इस बात से मिल रहा है कि BJP ने अपने संगठन के लिए 22 जिलों के बजाय 27 जिले बनाए हैं। BJP ने हांसी, गोहाना, डबवाली, बल्लभगढ़ और ग्रेटर गुरुग्राम के लिए भी जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular