अनाज मंडी में फसल खरीद प्रबंधों का जायजा लेते विधायक विनोद भयाना।
हिसार जिले के हांसी में विधायक विनोद भयाना ने बृहस्पतिवार को स्थानीय अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की फसल खरीद के प्रबंधों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों तथा किसानों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट न
.
किसानों की समस्याएं सुनी
भयाना ने अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। किसानों ने फसल की तुलाई, भुगतान प्रक्रिया और लिफ्टिंग में हो रही प्रगति की जानकारी साझा की। विधायक ने मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों, फूड सप्लाई विभाग तथा आढ़तियों के साथ बैठक कर प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फसल खरीद और उठान की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
फसल का जायजा लेते विधायक व अन्य।
बारदाना वितरण के आवश्यक इंतजाम
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छायादार स्थान, तुलाई मशीनों की उपलब्धता तथा बारदाना वितरण जैसे सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें बिना किसी देरी के मिलना चाहिए। विधायक भयाना ने किसानों से संवाद स्थापित कर मंडी में चल रही व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया।
किसानों को दिया आश्वासन
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों तथा मजदूरों की सुविधा के लिए अनाज मंडी परिसर में किसान मजदूर अटल कैंटीन संचालित की जा रही है यहां किफायती दामों पर किसान, मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।