Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeहरियाणाहांसी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का प्रदर्शन: रोड...

हांसी में पानी की किल्लत से परेशान लोगों का प्रदर्शन: रोड जाम कर लगाया धरना, जेई के आश्वासन के बाद हटे – Hansi News



वार्ड नंबर 4 के लोग प्रदर्शन करते हुए।

हिसार के हांसी शहर के वार्ड नंबर 4 में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया है। बुधवार शाम को इलाके की महिलाओं और पुरुषों ने लाल सड़क पर प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर परिषद और जल आपूर्ति

.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अजय सैनी ने बताया कि वार्ड 4 के लोग पिछले एक साल से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। सर्दियों में भी पानी की कमी खेल रहे थे।

जल्द समस्या के समाधान होगा- जेई प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, वार्ड की पार्षद शकुन्तला सैनी ने कहा कि पानी के बिना घर चलाना मुश्किल हो गया है। नहाना-धोना तो दूर, पीने के पानी के लिए भी आस-पड़ोस में भटकना पड़ता है। बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

मौके पर पहुंचे जल आपूर्ति विभाग के जेई योगेश धमीजा ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पानी आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी।

जेई के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद रास्ता खोला और सामान्य यातायात बहाल हुआ। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular