Tuesday, June 3, 2025
Tuesday, June 3, 2025
Homeहरियाणाहांसी में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या: खुद...

हांसी में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर की हत्या: खुद फांसी लगाकर दी जान, लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे – Hansi News



हांसी में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस।

हिसार जिले के हांसी में एक लिव-इन रिलेशनशिप का अंत हत्या और आत्महत्या में हुआ। सतीश सोनी ने अपनी लिव-इन पार्टनर सुमन की गला रेतकर हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के

.

घर से मिली डायरी से खुलासा

बता दें कि सुमन की गला कटी लाश शुक्रवार रात को मिली। सतीश ने वीरवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सतीश के घर से एक डायरी मिली। डायरी में उसने अपनी योजना लिख रखी थी कि वह पहले सुनीता को मारेगा, फिर खुद आत्महत्या करेगा। इससे पहले 9 अप्रैल को सतीश ने नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, उसे समय पर बचा लिया गया था।

इसके बाद दोनों में समझौता हो गया था और सुमन फिर से सतीश के घर रहने लगी थी।

अपनी पत्नी और बेटे को खो चुका था व्यक्ति

विकास कॉलोनी के सतीश कुछ वर्ष पहले अपनी पत्नी और बेटे को खो चुका था। सुनीता उसके घर किराएदार के रूप में आई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। सतीश के शराब पीने की आदत के कारण दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी कारण सुमन भाटिया कॉलोनी में अपनी बेटी के मकान में रहने लगी थी। पुलिस ने शनिवार को घटनास्थल पर हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश की।

रविवार को सुमन के शव का पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में कोई तीसरा व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

बेटी-दामाद के सामने दोनों में समझौता

9 अप्रैल को सतीश सुमन के घर भाटिया कॉलोनी में उसे वापस लाने के लिए गया, तो सुमन ने उसके साथ आने से मना कर दिया। जिससे आहत होकर सतीश ने वहीं पर अपने हाथों की नस काट ली थी। इसके बाद उसे हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही सुमन अपनी बेटी और दामाद के साथ आई थी। वहीं दोनों का आपस में समझौता हो गया और सुमन सतीश के साथ रहने को राजी हो गई।

महिला के घर से जाने पर की वारदात

वहीं वीरवार को जब सतीश ने फांसी का फंदा लगाया, तो यह माना जा रहा था कि मानसिक तनाव के चलते सतीश ने अपनी जीवन लीला समाप्त की है। मगर शुक्रवार रात मिले महिला के घर शव के बाद कड़ियां आपस में जुड़ गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार सतीश के फांसी लगाने से कुछ दिन पहले सुमन उसके घर से चली गई थी। जिससे आहत होकर सतीश ने पूरी घटना को अंजाम दिया।

स्कूटी का बिल सुमन के नाम पर

महिला के शव के कुछ दूरी पर इलेक्ट्रिक स्कूटी भी बरामद हुई थी। जिसका बिल सुमन के नाम पर था, मगर बिल में दिया मोबाइल नंबर सतीश का था। सुमन की मौत किस हथियार से हुई और सतीश ने सुमन को कब मारा, इस बारे में पुलिस अभी छानबीन कर रही है। कल सुमन के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जिसमें यह भी खुलासा होगा कि सुनीता गर्भवती थी या नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular