Monday, June 2, 2025
Monday, June 2, 2025
Homeहरियाणाहांसी में सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डाला: दो युवक...

हांसी में सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो डाला: दो युवक गिरफ्तार, SP बोले- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं – Hansi News



पुलिस की गिरफ्त में अतुल और साहिल।

हिसार के हांसी में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सदर हांसी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें अपलोड कर रहे थे।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गांव सिसाय बोलान के अतुल और थुराना निवासी साहिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इन युवकों ने हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समाज में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular