Saturday, June 7, 2025
Saturday, June 7, 2025
Homeहरियाणाहांसी में SP ने अचानक की थानों की जांच: रिकॉर्ड देखा,...

हांसी में SP ने अचानक की थानों की जांच: रिकॉर्ड देखा, काम करने की सख्त हिदायत दी – Hansi News



SP अमित यशवर्धन ने थाना शहर और साइबर क्राइम थाने की अचानक जांच की।

हिसार के हांसी के SP अमित यशवर्धन ने शनिवार को थाना शहर और साइबर क्राइम थाने की अचानक जांच की। उन्होंने की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड देखा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा व अनुशासन के साथ काम करने की सख्त हिदायत दी।

.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रजिस्टर, महिला डेस्क, साइबर डेस्क, कंप्यूटर रूम और वायरलेस कक्ष की गहनता से जांच की। साथ ही मुंशी कक्ष की स्थिति और कामकाज की समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड की सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।

SP ने स्पष्ट कहा कि थाने में आने वाली हर शिकायत का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और शिकायतकर्ता से सम्मान पूर्वक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की शीघ्र जांच पूरी कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गश्त बढ़ाने व अपराध नियंत्रण पर जोर SP ने अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के फेरे ज्यादा की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हो। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने में दर्ज अभियोगों की स्थिति की बारीकी से पड़ताल की।

उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे हर लंबित केस का समाधान तय समय सीमा में करें और घटनास्थल का मुआयना स्वयं करें। किसी भी कठिनाई की स्थिति में वे वरिष्ठ अधिकारियों से तुरंत मार्गदर्शन लें।

उन्होंने थाने में स्वच्छता और अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि परिसर साफ-सुथरा और रिकॉर्ड सुरक्षित रहना चाहिए। पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों से जुड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने को भी कहा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular