Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeहरियाणाहाइवे पर युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत: अंबाला में...

हाइवे पर युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत: अंबाला में एनएच 44 पर हुआ हादसा, अज्ञात वाहन पर मुकदमा दर्ज – Ambala News



हरियाणा के अंबाला में एनएच 44 पर रोड क्रॉस करते समय एक युवक को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृतक के भाई ने इस मामले में शिकायत दी है। शिकायत दर्ज कर पुलिस

.

गांव डडियाना निवासी गुरमीत सिंह ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका भाई रवेल सिंह किसी काम से शुक्रवार देर शाम को गांव डडियाना के पास रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक घायल हो गया। जिसके बाद आसपास में लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन, वहां पहुंचते-पहुंचते युवक ने दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मजदूरी का काम करता था मृतक

मृतक के भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि उसका भाई रवेल सिंह अंबाला में ही मजदूरी का काम करता है। वह मजदूरी से ही घर लौट रहा था जिस समय यह हादसा हुआ। गुरमीत ने बताया कि वह जब रोड क्रॉस कर रहा था इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

मृतक का हो चुका है तलाक

मृतक के भाई गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके भाई रवेल सिंह का पूर्व में ही तलाक हो चुका है। उसका एक लड़का व एक लड़की है जो कि उसकी तलाकशुदा पत्नी के साथ ही रहते हैं। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अब वाहन की पहचान करने में जुट गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular