Wednesday, March 19, 2025
Wednesday, March 19, 2025
Homeबिहारहाईवा ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर: भागलपुर में आधे...

हाईवा ने साइकिल सवार किशोर को मारी टक्कर: भागलपुर में आधे घंटे तक तड़पता रहा नाबालिग, हादसे में दाहिना हाथ टूटा – Bhagalpur News


भागलपुर में हाईवे ने साइकिल से जा रहे एक किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर का दाहिना हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त (चूर) हो गया।। घटना के बाद आसपास के लोग तमाशा देखते रहे, किशोर दर्द से करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं प

.

घायल की पहचान संतोष कुमार मंडल के बेटे संदीप कुमार (12) के रूप में की गई है। जो साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पीरपैंती बाजार की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग में हाईवे ने धक्का मार दिया।

बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रेफरल अस्पताल पीरपैंती में एंबुलेंस मुहैया कराने में लेट लगी। जिसके कारण घायल को और परेशानी हुई। घायल युवक का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में फिलहाल चल रहा है।

इसी हाईवा ने साइकिल सवार को धक्का मारा।

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

मामले की सूचना पर पीरपैंती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हाईवे को जब्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के एक मंत्री का हाईवा बताया जा रहा है। जो भागलपुर से पीरपैंती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान किशोर को धक्का मार दिया।

सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज।

सदर अस्पताल में घायल का चल रहा इलाज।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular