Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती: विशाल शोभायात्रा निकली, काफी लोग...

हाथरस में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती: विशाल शोभायात्रा निकली, काफी लोग हुए शामिल, हर स्थान पर हुआ स्वागत – Hathras News


हाथरस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में लिया भाग।

हाथरस में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। लहरा रोड से शुरू हुई शोभायात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें धनगर, पाल और बघेल समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शहर में शोभायात्रा की धूम मची रही। शोभा यात्रा की वजह से कुछ स्थानों पर जाम भी लग गया।

कुछ अन्य स्थानों पर भी आयोजित हुए कार्यक्रम…

सासनी तहसील के बघेल समाज की बस्ती में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने महारानी अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन नारी शक्ति, सुशासन और समाजसेवा की प्रेरणा देता है।

बड़ी संख्या में बाइक रैली में शामिल हुए लोग।

बड़ी संख्या में बाइक रैली में शामिल हुए लोग।

कार्यक्रम में स्थानीय बघेल समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। अवधेश बक्सी, कपिल सिंह, कृष्ण, देवेन्द्र बघेल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बघेल समाज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular