हाथरस में करवा चौथ के मौके पर एक मिठाई की दुकान पर लगी भीड़।
हाथरस में रविवार को करवा चौथ का पर्व उल्लास से मनाया गया। सुहागिनों ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला उपवास रखा। शाम को कहीं सामूहिक और एकल रूप में गणगौर और चौथ माता की पूजा की। रात में चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति के दर्शन कर सुहागि
.
पर्व को लेकर नवदंपतियों में काफी उत्साह देखा गया। पूरे दिन बाजार में काफी भीड़ रही। करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ मनाया। पर्व के दौरान कई शुभ संयोग रहे। शाम होते ही सुहागिन घरों छतों पर पहुंच गई। चांद निकलने का इंतजार करने लगी।
मंदिर में पूजा करती महिलाएं।
चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने छलनी की ओट में चांद का दीदार किया। गंगाजल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। दीपक जलाकर आरती उतारी। पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके करवा चौथ की कहानियां सुनीं। गणगौर की पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। चांद के दीदार और पूजा के बाद सुहागिनों ने निर्जल उपवास तोड़ा। चांद निकलने से पहले पति घर पहुंच गए। उनमें भी पत्नियों के प्रति समर्पण का भाव दिखा।

करवा चौथ के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी अपनी पत्नी शुची माहेश्वरी के साथ।
पतियों ने पत्नियों को दिए गिफ्ट
करवाचौथ व्रत पतिव्रत नारियों ने अपने धर्म को निभाया तो पतियों ने उन्हें उपहार दिए। इस पर्व को लेकर बाजारों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर रही। मिठाई की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी हुई। चांद निकलने के साथ लोगों ने आतिशबाजी भी की। कई पतियों ने भी पत्नियों के साथ उपवास रखा। शाम को पूजा बाद उपवास खोला।
देखें फोटो…

हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर अपने पति पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ।

सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर अपने पति के साथ।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य अपनी पत्नी मोनिका अग्रवाल के साथ।

चांद को अर्घ्य देती महिला।
