Monday, March 31, 2025
Monday, March 31, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस में जिला पंचायत की बैठक हुई बैठक: सदस्य बोले- सड़कें...

हाथरस में जिला पंचायत की बैठक हुई बैठक: सदस्य बोले- सड़कें टूटी और लाइटें खराब, नहीं हो रहे विकास कार्य – Hathras News


हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में जिला पंचायत की बैठक में सदस्यों ने विकास कार्य न होने पर नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने की। सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में सड़कें टूटी पड़ी हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुनवाई नहीं करता। एक सदस्य ने लाइटिंग में घोटाले का भी आरोप लगाया।

सादाबाद विधायक प्रदीप (गुड्डू) चौधरी ने मांग की कि हर सदस्य के क्षेत्र में 50-50 लाख रुपए के विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने 2025-26 की कार्य योजना सदस्यों को उपलब्ध कराने की भी मांग की। सांसद अनूप प्रधान ने जिले के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग की योजना पर चर्चा हुई। जिला पंचायत की आय बढ़ाने के स्रोतों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहां के सदस्यों को उनका मानदेय दिलाया जाए। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि जिन सदस्यों ने अपने यहां कार्यों के प्रस्ताव दिए हैं। उन कार्यों को कराया जाएगा। जिला पंचायत द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

यह रहे मुख्य रूप से मौजूद बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुरेश चंद केसरवानी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे जिला पंचायत सदस्य सूआ पहलवान, केशव चौधरी, उम्मेद सिंह, पिंकी चौधरी, गुंजन शर्मा, सोनू चौहान, उमाशंकर गुप्ता, प्रीति सेंगर, शीला देवी, प्रभा सिंह, आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular