Monday, May 19, 2025
Monday, May 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस में पड़ रही कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा: विजिबिलिटी...

हाथरस में पड़ रही कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा: विजिबिलिटी हुई काफी कम, सर्दी से बचने के लिए लोग कर रहे तरह-तरह के जतन – Hathras News


हाथरस में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घना कोहरा छाया हुआ है‌। इसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई। पूरा वातावरण कोहरे की चादर में लिपटा हुआ दिखाई दिया। वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर रेंगते हुए दिखाई दिए। सर्द हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। इससे सामान्य

.

आज तापमान में और गिरावट आई है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रशासन ने असहाय लोगों को रैन बसेरों में ठहराया है लेकिन लोगों की यह शिकायत है कि प्रशासन इस बार शहर की मुख्य चौराहा पर अलाव के लिए लकड़ियों की व्यवस्था नहीं कराई है। सुबह के समय शहर के विभिन्न इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही। लोग मजबूरी में ही घरों से बाहर निकले।

तापमान में और आई गिरावट हाथरस में कल जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं आज तापमान में और गिरावट आई। आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। पूरा जनजीवन भीषण शीतलहर में ठिठुरता हुआ दिखाई दिया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गलन भरी सर्दी में और इजाफा होगा और घना कोहरा भी छाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular