Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeउत्तर प्रदेशहाथरस में मैक्स गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, 11 लोग घायल: ट्रैक्टर...

हाथरस में मैक्स गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, 11 लोग घायल: ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में हुआ हादसा, सभी गंगा स्नान को जा रहे थे – Hathras News


हाथरस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में मैक्स गाड़ी असंतुलित होकर पलटी, 11 लोग घायल।

हाथरस में सोमवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसै के पास एक मैक्स गाड़ी अचानक पलट गई। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब गाड़ी में सवार श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए राजघाट जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में मैक्स चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 11 लोग घायल हो गए।

घायलों में सपना, हेमलता, अंजलि, गायत्री देवी, श्यामा, हर देवी, रजनी और पूनम समेत अन्य शामिल हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ घायलों को तत्काल सासनी अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular