Vande Bharat News
होम› खेल› समाचार

हादसे के बाद नो-बस जोन बना राजबाड़ा:बस में तोड़फोड़ पर FIR, तीन आरोपी चिन्हित; प्रतिबंध के बावजूद घूम रहे ई-रिक्शा, बिगड़ी यातायात व्यवस्था

इंदौर के राजबाड़ा पर रविवार दोपहर एआईसीटीसीएल (AICTCL) की पीएम सेवा के तहत शुरू की गई बस से तीन लोगों का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में एमजी रोड पुलिस ने एमएस कांबिंग कंपनी के सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ […]
हादसे के बाद नो-बस जोन बना राजबाड़ा:बस में तोड़फोड़ पर FIR, तीन आरोपी चिन्हित; प्रतिबंध के बावजूद घूम रहे ई-रिक्शा, बिगड़ी यातायात व्यवस्था
शेयर करेंFacebookX

इंदौर के राजबाड़ा पर रविवार दोपहर एआईसीटीसीएल (AICTCL) की पीएम सेवा के तहत शुरू की गई बस से तीन लोगों का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी थी। मामले में एमजी रोड पुलिस ने एमएस कांबिंग कंपनी के सुपरवाइजर तशील की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है।

तीन युवकों पर बस में पथराव का आरोप

सुपरवाइजर तशील ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद भीड़ ने अचानक बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अभिषेक ठाकुर, विजय यादव और पंकज ने वहां मौजूद लोगों को उकसाया और बस पर पथराव किया। इससे बस के कांच फूट गए और उसे भारी नुकसान हुआ।

पुलिस अब घटना के फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर रही है। मामले में आगे और आरोपी बढ़ने की संभावना है।

Advertisement

आपके लिए और खबरें