मुजफ्फरपुर कोर्ट में बुधवार को एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू प्रेमिका को बुर्का पहनाकर कोर्ट मैरिज करने पहुंचा। वकीलों को जब इसकी जानकारी मिली तो उनलोगों ने इसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों को दे दी।
.
जिसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने कोर्ट में पहुंचकर पहले शादी रुकवाई। इसके बाद करीब एक घंटे तक बवाल काटा। इस दौरान हंगामा होता देख लड़का फरार हो गया। जिसके बाद भीड़ ने लड़की को घेर लिया और उसे फटकारने लगे।
भीड़ से घिरी लड़की हाथ जोड़कर हिंदू संगठन के लोगों से जाने की गुहार लगाती रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को भीड़ से छुड़ाया और उसे लेकर थाने लेकर चली गई।
लड़का सीतामढ़ी के बथनाहा निवासी शहजाद शफी है। जानकारी के मुताबिक, उसने काजल (बदला हुआ नाम) नाम की लड़की को प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। लड़की भी सीतामढ़ी की ही रहने वाली है।
पूरी घटना की 2 तस्वीरें देखिए….
लड़की को जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फटकार रहे थे, तब वो हाथ जोड़कर मामले को रफा-दफा करने की गुहार लगा रही थी।

करीब एक घंटे तक बवाल के बाद पुलिस आई और लड़की को थाने ले गई।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लड़की को जमकर फटकारा
कोर्ट परिसर में बुर्का पहनकर शादी करने पहुंची हिंदू लड़की का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की को कोर्ट परिसर में आम आदमी, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और वकील घेरकर खड़े हैं। इस दौरान हिंदू संगठन का एक कार्यकर्ता लगातार लड़की को फटकार रहा है।
हिंदू संगठन का कार्यकर्ता लड़की से कहता है, ‘तुम जैसी लड़कियों को मुस्लिम लड़के लव जिहाद के तहत फंसा लेते हैं, बाद में तुम्हें ले जाकर बेच देते हैं।’
वहीं एक संगठन का एक कार्यकर्ता कहता है, ‘तुम्हें जरा भी अंदाजा है कि तुम्हारे साथ क्या होने वाला था और तुम क्या कर रही हो।’
‘तुम्हारी ही जैसी लड़कियों का मुस्लिम लड़के ब्रेनवॉश करते हैं और फिर उनके साथ तरह-तरह की घटनाएं होती है। लड़कियों का जीवन बर्बाद हो जाता है।’
उधर, खुद को भीड़ से घिरा देख लड़की हाथ जोड़कर मामले को खत्म करने की गुजारिश करती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि आखिर में एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है और भीड़ से लड़की को निकालकर अपने कब्जे में लेकर थाने चला जाता है।

हिंदू संगठन के नेता बोले- पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहनाया
हिन्दूवादी संगठन के कुणाल श्रीवास्तव ने बताया, ‘सीतामढ़ी का एक मुस्लिम लड़का हिंदू लड़की को लेकर कोर्ट में शादी करने की नीयत से आया। लड़की की पहचान छुपाने के लिए उसे बुर्का पहनाया गया था। शादी के लिए लड़की का ब्रेन वॉश किया गया था।’
अब जानिए आखिर मामला सामने कैसे आया?
दरअसल, सीतामढ़ी की हिंदू लड़की को निकाह की नीयत से एक मुस्लिम लड़का बुर्का पहनाकर कोर्ट पहुंचा था। दोनों कोर्ट मैरिज करना चाह रहे थे। शादी के लिए नोटरी के पास जब दोनों पहुंचे, तब नोटरी करने वाले ने आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड में दोनों का नाम देखा तो वकीलों को इसकी जानकारी दी। फिर हिंदूवादी संगठनों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
उधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि ‘बथनाहा थाना से संपर्क किया गया है। इससे संबंधित जानकारी मांगी गई है। साथ ही लड़के और लड़की के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई। परिजन के आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।’
—————
ये भी पढ़ें…
हिंदू लड़की से प्यार, मुस्लिम लड़की से की शादी:गाजियाबाद से भागलपुर पहुंची शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी ने भगाया; फेसबुक से हुई थी दोस्ती

हिन्दू महिला और मुस्लिम युवक के बीच पहले दोस्ती फिर प्यार, साथ जीने-मरने की कसमें और अंत में धोखे का मामला भागलपुर के नवगछिया थाने पहुंचा। थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चला तो पुलिस ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पूरी खबर पढ़िए