Friday, April 18, 2025
Friday, April 18, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल के 2 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: प्रदेशभर में...

हिमाचल के 2 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: प्रदेशभर में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, ऊना का पारा 38.2 डिग्री पहुंचा – Shimla News



हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ। आज भी ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज बारिश के आसार है। खासकर कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

.

चंबा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और लाहौल स्पीति जिलों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट दिया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई है।

इससे सेब, टमाटर, मटर, प्लम, आड़ू इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है और रात के तापमान में ओलावृष्टि की वजह से गिरावट आई है। मगर दिन का तापमान नॉर्मल से काफी ज्यादा बना हुआ है।

ऊना का पारा 38.2 डिग्री पहुंचा

ऊना का तापमान नॉर्मल से 5.4 डिग्री ज्यादा के साथ 38.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। कांगड़ा का तापमान भी नॉर्मल से 2.9 डिग्री के उछाल के साथ 35.0 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 4.8 डिग्री के उछाल के बाद 35.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

भुंतर का तापमान नॉर्मल से 7.5 डिग्री ज्यादा

कुल्लू के भुंतर का अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री के उछाल के बाद 33.4 डिग्री और मनाली का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4.6 डिग्री ज्यादा के साथ 24.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान नॉर्मल से 3.8 डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कल अधिक ऊंचाई वाले कुछेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो जाएगा। इससे गर्मी फिर से पसीने छुड़ाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular