Saturday, May 24, 2025
Saturday, May 24, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल के 5 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट: 8...

हिमाचल के 5 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का ऑरेंज अलर्ट: 8 मई तक बरसेंगे बादल, तापमान में भारी गिरावट, ऊंचे पहाड़ों पर लौटी ठंड – Shimla News


शिमला के रिज पर बारिश में अपने गतंव्य की ओर जाते हुए लोग

हिमाचल प्रदेश अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। आठ मई तक बारिश के साथ आंधी-तूफान, आसमानी और कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। ओलावृष्टि को लेकर पांच जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है।

.

यह चेतावनी शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू जिला को दी गई है। इनमें बारिश ओलावृष्टि के अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज तूफान भी चल सकता है। चार से आठ मई तक बारिश, तूफान और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं बीते 48 घंटे के दौरान हुई बारिश के पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तो ठंड लौट आई है। प्रदेश के 6 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। ताबो का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है।

शिमला के रिज पर छाता लेकर चलते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोग

केलांग का 7 डिग्री, कल्पा 7.6, कुफरी 9.4 डिग्री, कुकुमसैरी 7.6 डिग्री और नारकंडा का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रह गया है। इसी तरह प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है। मौसम के बदले मिजाज से कई शहरों का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिरा है।

सोलन का पारा 24 घंटे में में 12.5 डिग्री गिरा

सोलन का अधिकतम तापमान नॉर्मल से 12.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 18.0 डिग्री रह गया है। सोलन के तापमान में 24 घंटे में ही 11 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का तापमान भी नॉर्मल से 10.0 डिग्री नीचे गिरने के बाद 26.4 डिग्री रह गया है।

मंडी-बिलासपुर का पारा भी 7.2 डिग्री लुढ़का

वहीं मंडी का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री कम होने के बाद 25.6 डिग्री, बिलासपुर का 7.2 डिग्री लुढ़कने के बाद 28.5 डिग्री, शिमला का तापमान 4.7 डिग्री गिरने के बाद 19.0 डिग्री और मनाली का तापमान नॉर्मल से 2.4 डिग्री कम होने के बाद 21.5 डिग्री रह गया है। पहाड़ों पर बारिश के बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। जबकि मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular