Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में कांग्रेस खेल सकती है SC कार्ड: विनय को मिल...

हिमाचल में कांग्रेस खेल सकती है SC कार्ड: विनय को मिल सकती है अध्यक्ष की जिम्मेदारी, दिल्ली तलब किए, परसों खड़गे से मीटिंग – Shimla News


कांग्रेस हाईकमान ने एससी कार्ड खेला तो इसनमें से किसी एक को मिल सकती है संगठन की कमान

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में एक नया नाम जुड़ गया है। अनुसूचित जाति (SC) वोटर को साधने के लिए कांग्रेस हाईकमान श्री रेणुकाजी विधानसभा से विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

.

विनय कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे आने के बाद वह मंगलवार शाम को वह दिल्ली दौड़ गए हैं। दिल्ली में उनकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मीटिंग होनी है। मगर खड़गे अभी कर्नाटक दौरे पर है। खड़गे के कर्नाटक से लौटने के बाद 14 जून को उनसे मीटिंग होगी।

नॉन SC में से अध्यक्ष के दावेदार चेहरे

SC वोट साधने को पहले विनोद-सुल्तानपुरी के नाम आगे

इससे पहले SC वोटर साधने के लिए सीएम सुक्खू ने कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी और भोरंज से सुरेश कुमार का नाम आगे किया था। मगर इन दोनों नाम पर प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर सीनियर नेताओं ने कम अनुभव की वजह से आपत्ति जताई। लिहाजा अब विनय कुमार का नाम आगे किया गया है।

कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रह चुके

साल 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने SC कार्ड खेलना चाह रही है। इस वजह से विनय कुमार की दावेदारी मजबूत मानी जा रही हैं। वह कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान ने अप्रैल 2022 को जब प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, उस दौरान विनय कुमार को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया। तब कांग्रेस ने चार वर्किंग प्रेसिडेंट बनाए थे। तीन वर्किंग प्रेसिडेंट पहले ही BJP में शामिल हो गए हैं। अब इकलौते विनय कुमार बचे हैं। उन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

नॉन SC में से ये चेहरे अध्यक्ष पद की रेस में

नॉन SC चेहरे में से मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कुलदीप राठौर, संजय अवस्थी का नाम अध्यक्ष पद के लिए लिया जा रहा है। वहीं होली लॉज समर्थकों ने विक्रमादित्य सिंह का नाम भी अध्यक्ष के लिए आगे किया है। विरोधी खेमे द्वारा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया था और इसे लेकर हाईकमान को प्रस्ताव सौंपा गया था।

CM सुक्खू ने पाटिल से चर्चा की

सूत्र बताते हैं कि विनय कुमार के नाम पर सीएम सुक्खू ने भी दिल्ली में बीती शाम को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से लंबी चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट में खाली पड़े एक पद को भरने, विभिन्न बोर्ड निगमों में तैनाती जैसे मसलों पर विस्तृत चर्चा की है।

सीएम सुक्खू आज शिमला लौट सकते हैं

माना जा रहा था कि सीएम सुक्खू राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मीटिंग करेंगे, लेकिन इन दोनों नेताओं से मीटिंग नहीं हो सकी। सीएम आज दोपहर तक दिल्ली से शिमला लौट सकते हैं।

मुकेश-विक्रमादित्य ने राहुल-प्रियंका से की मुलाकात

CM से पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल से चर्चा करके लौटे हैं। इनके बाद सीएम भी दिल्ली दरबार पहुंचे हैं। इससे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के साथ कैबिनेट विस्तार और बोर्ड-निगमों में भी आने वाले दो सप्ताह के भीतर बड़ा फैसला हो सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular