Thursday, June 19, 2025
Thursday, June 19, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा तेंदुआ, VIDEO: पालतू...

हिमाचल में घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचा तेंदुआ, VIDEO: पालतू कुत्ते को शिकार बनाया, घटना CCTV में कैद, दहशत में ग्रामीण – Arki News


हिमाचल के सोलन जिला के अर्की के मलावन गांव में घर की दूसरी मंजिल से कुत्ते का शिकार करके उसे ले जाते हुए तेंदुआ

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के अर्की में तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को घर के आंगन से उठा ले गया। तेंदुए के हमले की यह घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी इस बात की है कि कुत्ता घर की दूसरी मंजिल पर सो रहा था।

.

तब तेंदुआ आधी रात दूसरी मंजिल पर पहुंचता और घर के बरामदे से कुत्ते की तरफ बढ़ता है। चंद सेकेंड में वह कुत्ते को अपने मुंह में दबोचकर भाग खड़ा होता है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।

यह घटना अर्की उपमंडल के मलावन गांव की है। बताया जा रहा है कि बीते रविवार रात 1 बजकर 21 मिनट पर तेंदुआ रामलाल के घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचता है। घर के लोग तब सो रहे होते हैं। तब तेंदुआ शिकार करके फरार हो जाता है।

अर्की के मलावन गांव में घर की दूसरी मंजिल से कुत्ते की तरफ बढ़ते हुए तेंदुआ

पहले भी कई कुत्तों का शिकार कर चुका तेंदुआ: ग्रामीण

मलावन गांव के मुकेश भगतराम, दीपराम, ओमदत्त, दीपा, कृष्णा और दयावती ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुआ कई बार दिन में भी देखा जा सकता है। पहले भी कई पालतू कुत्तों का शिकार कर चुका हैं। सीसीटीवी में तेंदुआ पहली बार कैद हुआ है।

तेंदुए को पकड़ने की मांग

मलावन के ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुए के लोग खासकर महिलाएं व बच्चे सहमे हुए हैं। दिन में भी तेंदुआ देखे जाने से लोग खेतों में जाने से घबराने लगे है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular