Monday, June 9, 2025
Monday, June 9, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में देश विरोधी गतिविधि में शामिल सुलेमान गिरफ्तार: पाकिस्तान के...

हिमाचल में देश विरोधी गतिविधि में शामिल सुलेमान गिरफ्तार: पाकिस्तान के पक्ष में डाला था पोस्ट, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी – Paonta Sahib News


हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब पुलिस ने बीती शाम को सब्जी बेचने वाले सुलेमान को दबोचा। उसके खिलाफ पांवटा साहिब थाना में देशद्रोह की धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर दिया

.

सुलेमान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोप है कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा था तो उस दौरान सुलेमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टूटे हुए रफाल विमान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो शेयर की। इसके साथ पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा।

आरोपी ने कुछ देर बाद सोशल मीडिया पोस्ट हटा भी दी थी। मगर तब तक पांवटा साहिब निवासी किसी व्यक्ति ने पुलिस थाना में शिकायत दी। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर 26 मई को ही मुकद्दमा दर्ज किया, लेकिन तब आरोपी सहारनपुर भाग गया।

बीते रविवार को वह वापस पांवटा साहिब लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज दोपहर बाद आरोपी सुलेमान को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular