शिमला में सुबह के समय खिली धूप का नजारा।
हिमाचल में मानसून शनिवार से ही कमजोर पड़ गया है। प्रदेश भर में मौसम साफ बना हुआ है और यह सिलसिला आगामी 3 अक्टूबर तक यूं ही रहने वाला है। क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप
.
आज तापमान में आ सकता है उछाल
हिमाचल प्रदेश में बीते 3 दिन पहले हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे गिर गया है, जबकि 25 सितंबर तक यह सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चल रहा था। बारिश की वजह से इसमें कमी आई है। आज से मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में उछाल आएगा।
सामान्य बने तापमान
IMD के अनुसार प्रदेश में फिलहाल अधिकतम स्थानों पर तापमान सामान्य बने हुए है। जिनमें शिमला में 24℃ , भुंतर में 30.5 , कल्पा में 23.2 , धर्मशाला में 24, ऊना में 33.4 , नाहन में 24.3, केलांग में 18.9, सोलन में 29 , मनाली में 22.3, कांगड़ा में 27.5 , मंडी में 29.4, बिलासपुर में 31.3 , चंबा में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। परंतु प्रदेश में खिल रही चटक धूप के कारण आने वाले दिनों में इसमें उछाल आ सकता है।
मानसून सीजन में 18% कम बारिश
इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 18 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 27 सितंबर के बीच 732.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 597.3 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। शिमला और बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। शिमला में सामान्य से 15% और बिलासपुर में सामान्य से 3% ज्यादा बादल बरसे हैं। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम हुई है।