मंडी में प्रशिक्षण प्राप्त करते वन मित्र
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए वन मित्र योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रदेश के 2061 वन क्षेत्रों में एक-एक वन मित्र की नियुक्ति की जा रही है।
.
मंडी वन क्षेत्र में 309 वन मित्र नियुक्त किए गए हैं। इनमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की 188 युवतियां और 121 युवक हैं। यह योजना स्थानीय समुदायों को वन क्षेत्रों की सुरक्षा, संरक्षण और विकास से जोड़ने का प्रयास है।
मंडी में नियुक्त किए गए वन मित्र
करसोग क्षेत्र की शंकर देहरा निवासी वन मित्र आकांक्षा ठाकुर ने वनों की सुरक्षा की चुनौती स्वीकार की है। वहीं, प्रशिक्षु प्रियंका ने वनों को आग से बचाने सहित वन प्रबंधन कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया है।
पांगणा रेंज के प्रशिक्षु वन मित्र गुलशन प्रेमी ने कहा कि वह जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी से प्रसन्न हैं। फायर सीजन में वन संपदा की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

मंडी वन क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते वन मित्र

प्रशिक्षु वन मित्रों को जानकारी देते अधिकारी
लोगों को जागरुक करेंगे वन मित्र
वन मित्रों के मुख्य कार्यों में जंगल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, स्थानीय समुदायों को टिकाऊ वन प्रबंधन के लिए प्रेरित करना और मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए जन-जागरूकता फैलाना शामिल है। यह पहल प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण नीति को भी मजबूत करती है।