Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें: 3 वाहन...

हिमाचल में पहाड़ी से गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें: 3 वाहन क्षतिग्रस्त; कोई जानी नुकसान नहीं, मंडी-रिकांगपियों सड़क पर पेश आया हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी-रिकांगपियों सड़क पर छतरी और आनी के बीच में रानाबाग नामक जगह में गाड़ी पर गिरे बड़े बड़े पत्थर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जंजैहली में आज सुबह पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टाने गिर गई। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक बोलेरो कैंपर को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ, जबकि एक टिप्पर और दूसरी बोलेरो कैंपर को कम नुकसान हुआ है।

.

सूचना के अनुसार, मंडी-रिकांगपियों सड़क पर छतरी और आनी के बीच में रानाबाग नामक जगह पर लैंडस्लाइड हुआ। यह हादसा सुबह करीब 11.40 बजे का बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि जब पहाड़ी से पत्थर गिरे तो गाड़ी में कोई नहीं था। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त टिप्पर को निकालते हुए ड्राइवर

मौके पर अभी भी पत्थर गिर रहे

पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के बाद बाद सड़क वाहनों के लिए बंद हो गई है। स्थानीय निवासी चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि मौके पर अभी खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गिर रहे है। इसे देखते हुए मौके पर अभी एहतियात जरूरी है।

बीती शाम से जारी है बारिश-बर्फबारी

बता दें कि प्रदेश में बीती शाम से अच्छी बारिश व बर्फबारी हो रही है। माना जा रहा है कि बारिश के कारण ही लैंडस्लाइड की घटना पेश आई है। वहीं SHO जंजैहली रूप सिंह ने बताया कि लैंडस्लाइड की सूचना मीडिया के माध्यम से मिली है। स्थानीय पंचायत प्रधान से इसका पता किया जा रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular