Tuesday, March 18, 2025
Tuesday, March 18, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में पानी ढूंढने निकले लोगों पर गिरा ग्लेशियर: 2 लोग...

हिमाचल में पानी ढूंढने निकले लोगों पर गिरा ग्लेशियर: 2 लोग दबे, साथियों ने 10 मिनट बाद सुरक्षित निकाला, 8 दिन से नहीं आया पानी – Keylong News


लाहौल स्पीति में ग्लेशियर गिरने से दबे लोगों को निकालते हुए ग्रामीण

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति मुद गांव में आज एक ग्लेशियर गिरने से दो लोग दब गए। 8 से 10 मिनट बाद ग्रामीणों ने दोनों को सुरक्षित निकाल दिया।

.

बताया जा रहा है लाहौल स्पीति के मुद गांव के कुछ लोग सुबह पानी जोड़ने सोर्स पर गए थे। पानी के सोर्स पर जब ग्रामीण खुदाई कर रहे थे, इस दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर गिर गया।

इसमें दो लोग दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बिलचे से बर्फ निकालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

लाहौल स्पीति में ग्लेशियर गिरने से दबे लोगों को निकालते हुए ग्रामीण

लाहौल स्पीति में ग्लेशियर गिरने से दबे लोगों को निकालते हुए ग्रामीण

लाहौल स्पीति में ग्लेशियर गिरने से दबे लोगों को निकालते हुए ग्रामीण

8-10 दिनों से घर पर नहीं आया पानी

बता दें कि लाहौल स्पीति जिला में बीते डेढ़ सप्ताह के दौरान भारी बर्फबारी हुई है। तापमान माइनस में है। इससे पानी की पाइपें जम गई है। इस वजह से लोगों के घरों में आठ से दस दिनों से पानी नहीं आ रहा। लोगों ने द्वारा टैंक व टंकियों में स्टोर किया गया पानी भी खत्म हो गया। इसे देखते हुए आज लोग पानी लेने घर से निकले थे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular