Thursday, April 17, 2025
Thursday, April 17, 2025
Homeदेशहिमाचल में बर्फबारी, कई सड़कें अब भी बंद: 9 मार्च तक...

हिमाचल में बर्फबारी, कई सड़कें अब भी बंद: 9 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं; महाराष्ट्र का सोलापुर सबसे गर्म रहा


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Alert | Kashmir Himachal Snowfall

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि बीते दिन देश के अधिकतर इलाकों का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहा। महाराष्ट्र का सोलापुर 39.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में 33 cm तक बर्फबारी हुई। साथ ही 25.8 mm तक की बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई इलाकों में सड़कें अब भी बंद हैं। 9 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं हैं। हालांकि पहाड़ी राज्यों के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अगले 2 दिन तक देश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों यानी पंजाब, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस वजह से कई इलाकों में तापमान गिर सकता है।

9 मार्च को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। इसका असर देश के पहाड़ी राज्यों पर पड़ेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

राज्यों के मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई।

लद्दाख: बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया।

लद्दाख: बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया।

राज्यों में मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश में मार्च में गर्मी का असर तेज, तापमान 35° पार: इंदौर-जबलपुर संभाग में गर्मी ज्यादा

मध्य प्रदेश में मार्च में गर्मी का असर तेज हो गया है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने का अलर्ट, 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवा का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत राजस्थान के कई हिस्सों में असर रहेगा। इससे राजस्थान के बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में मार्च में तेज गर्मी, पारा 37 डिग्री पार: 48 घंटे ऐसा ही मौसम; 6 मार्च से राहत के आसार

छत्तीसगढ़ में अब सूरज तपने लगा है। 4 जिलों रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में दिन का पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को 37.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। अगले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब में आज बारिश की संभावनाएं नहीं: तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा

पंजाब में आज बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया। ना ही कहीं बारिश की संभावना बन रही है। वहीं, बीते 24 घंटों में छुटपुट इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। जिसके बाद तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular