मंडी में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही।
हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में ऑरेंज और बाकी 8 जिला में यलो अलर्ट जारी किया है। जिससे कई जगह भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं शुक्रवार से ही कई स्थानों पर बारिश हो रही है।
.
अगले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और तूफानी हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में उना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
31 मई को मौसम और अधिक खराब होने की संभावना है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 2 जून तक बनी रह सकती है।