Sunday, June 1, 2025
Sunday, June 1, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी: टूरिस्ट को सावधानी बरतने की...

हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी: टूरिस्ट को सावधानी बरतने की सलाह, लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में न जाएं, आज और कल ऑरेंज अलर्ट – Shimla News


हिमाचल में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों सहित टूरिस्ट को एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को नदी नालों के आसपास, जहां पानी इकट्ठा होता हो और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जानो की सलाह दी गई है।

.

प्रदेश में इन दिनों बड़ी संख्या में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश ‌से टूरिस्ट गर्मी से बचने को पहाड़ों पर पहुंच रहा है। लिहाजा टूरिस्ट को पहाड़ों की सैर का प्लान मौसम को देखते हुए बनाना होगा।

हिमाचल में अगले पांच दिन तक मौसम ऐसे ही खराब बना रहेगा

पहाड़ों पर पांच दिन बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले पांच दिन मौसम खराब रहेगा। 31 मई से 1 जून को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 31 मई को कांगड़ा, चंबा, मंडी और कुल्लू जिला को चेतावनी दी गई है, जबकि सोलन, सिरमौर और शिमला जिला में कल को लिए अलर्ट दिया गया है।

कई भागों में 60किमी रफ्तार से तूफान बरपा सकता है कहर

इस दौरान प्रदेश के कुछेक भागों में भारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान भी कहर बरपा सकता है। कुछेक स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

शिमला के रिज पर हल्की बारिश से बचने को छाता लेकर चलते हुए महिलाएं

शिमला के रिज पर हल्की बारिश से बचने को छाता लेकर चलते हुए महिलाएं

24 घंटे में बारिश से गिरा पारा

वहीं बीते 24 घंटे के दौरान भी कई भागों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री गिरा है। कई शहरों का पारा 24 घंटे में 8 डिग्री से भी ज्यादा गिरा है।

कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरा

कल्पा का तापमान 24 घंटे में 8.2 डिग्री गिरने के बाद 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। ताबो का तापमान 6 डिग्री गिरने के बाद 17.8 डिग्री, भु्ंतर का 6.3 डिग्री गिरने के बाद 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य शहरों के तापमान में भी कमी आई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular