Sunday, June 15, 2025
Sunday, June 15, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट: आज-कल खिलेगी धूप,...

हिमाचल में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट: आज-कल खिलेगी धूप, तापमान में भारी उछाल, केलांग का पारा नॉर्मल से 9.3 डिग्री ज्यादा – Shimla News


शिमला के स्कैंडल पॉइंट पर सुहावने मौसम के बीच टहलते हुए लोग

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) फिर से एक्टिव हो रहा है। इससे 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को 8 जिलों और गुरुवार को 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया

.

IMD के अनुसार, आज और कल 2 दिन धूप खिलेगी। प्रदेश में बीते 3 दिन से भी अच्छी धूप खिल रही है। इससे तापमान में भारी उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है।

केलांग के तापमान में सबसे ज्यादा 9.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। केलांग का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है। ऊना का तापमान भी नॉर्मल की तुलना में 3.1 डिग्री के उछाल के बाद 36.2 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 3.6 डिग्री ज्यादा के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

पर्यटन स्थल शिमला-मनाली का पारा नॉर्मल से 2.9 डिग्री ज्यादा

मशहूर पर्यटन स्थल शिमला का तापमान भी सामान्य से 2.9 डिग्री उछाल के बाद 26 डिग्री और मनाली का तापमान भी नॉर्मल से 2.9 डिग्री के उछाल के बाद 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

मानसून सीजन में सामान्य से 19% कम बारिश

प्रदेश में इस मानसून सीजन में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक जून से 22 सितंबर के बीच 711.4 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 573.8 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।

बीते सप्ताह सामान्य से 48% कम बादल बरसे

प्रदेश में बीते एक सप्ताह से कई जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में 15 से 22 सितंबर तक नॉर्मल बारिश 21.8 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 48 प्रतिशत कम यानी 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इस अवधि में कांगड़ा में सामान्य से 91 प्रतिशत कम, कुल्लू व लाहौल स्पीति में 66-66 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular