Tuesday, June 17, 2025
Tuesday, June 17, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल सरकार के ढ़ाई साल पूरे, भाजपा का तंज: दिलसुख बोले-राज्य...

हिमाचल सरकार के ढ़ाई साल पूरे, भाजपा का तंज: दिलसुख बोले-राज्य पर 35 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ाया, एक हजार संस्थाएं बंद हुईं – Rampur (Shimla) News



रामपुर में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। जिला कुल्लू भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर ने रामपुर में प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार ने अब तक 35 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया है। सरकार ने प्रदेश में 1050 वि

.

डॉक्टर और टीचरों के पद खाली

वहीं डॉक्टर और टीचरों के पद खाली पड़े हैं। सीमेंट और बजरी के दाम बहुत अधिक हैं। सरकार ने बस किराए में 15% की वृद्धि की है। अस्पतालों में पर्ची शुल्क 10 रुपए कर दिया है। बिजली-पानी के बिल बढ़ा दिए गए हैं। दूध उत्पादकों को कम दाम मिल रहे हैं। बिजली पर प्रति यूनिट एक रुपए और 22 पैसे सरचार्ज लगाया गया है। शिक्षा क्षेत्र में भी कई बदलाव किए गए हैं। 47 स्कूलों में 15 विषय समाप्त कर दिए गए हैं।

झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल

वहीं 103 स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 34 स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड किया गया है। 39 हाई स्कूलों को मिडिल स्कूल में डाउन ग्रेड कर दिया गया है। इससे स्टूडेंट को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन, हिम केयर, गृहिणी और शगुन जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी बंद कर दी गई हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने झूठी गारंटियां देकर सत्ता हासिल की और अब जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular