Saturday, June 14, 2025
Saturday, June 14, 2025
Homeराज्य-शहरहिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का 8वां दीक्षांत समारोह: धर्मशाला में 18 जून...

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का 8वां दीक्षांत समारोह: धर्मशाला में 18 जून को होगा, 454 छात्रों को मिलेंगी डिग्रियां – Dharamshala News



हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 18 जून 2025 को धर्मशाला स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव के अनुसार समारोह में विभिन्न शैक्षणिक सत्रों के छात्रों क

.

इनमें सत्र 2018-20 के पीजी और पीजी डिप्लोमा के साथ सत्र 2017-20 और 2018-21 के यूजी और पीजी डिप्लोमा के छात्र शामिल हैं। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि कुल 454 छात्र-छात्राओं को उपाधियां मिलेंगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार पाठक मौजूद रहेंगे।

प्रशासनिक अधिकारी भी होंगे शामिल

समारोह में छात्रों के परिजन, शिक्षक और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में झंडारोहण, दीप प्रज्वलन, शपथ ग्रहण और विद्यार्थियों का पारंपरिक विदाई सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। कुलपति ने कहा कि यह समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह छात्रों, उनके माता-पिता, शिक्षकों और विश्वविद्यालय समुदाय के लिए गौरव का अवसर है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular