Saturday, June 21, 2025
Saturday, June 21, 2025
Homeबिहारहिमाचल से सीवान आई महिला की हत्या: पति के साथ बेटी...

हिमाचल से सीवान आई महिला की हत्या: पति के साथ बेटी की शादी के लिए आई थी, 20 दिन से थी लापता – Siwan News


मृतका सुनीता देवी की फाइल फोटो।

सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बेलासपुर गांव के पास सोमवार को सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की पहचान बेलासपुर निवासी शंभूनाथ सिंह की पत्नी सुनीता देवी(52) के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुनीता पिछ

.

मृतका के देवर शैलेश कुमार सिंह ने बताया की सुनीता देवी अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश में रहती थीं। मार्च महीने में वह अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में बेलासपुर गांव आई थीं। 10 मई को वह गांव के हीं पुरुषोत्तम सिंह के घर बुलावे पर गई थीं, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटीं, जिसके बाद काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 11 मई को भगवानपुर हाट थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंचे परिजन।

शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने गांव के पास एक सड़ी-गली हालत में महिला का शव देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। मृतका की पहचान उसकी साड़ी और अन्य वस्त्रों से हुई। परिजनों का आरोप है कि शव को पहचान से बचाने के लिए चेहरे को नुकसान पहुंचाया गया है। साथ ही, गले पर निशान होने के कारण आशंका जताई जा रही है की उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

महाराजगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि 11 मई को सुनीता देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसके आलोक में थाना कांड संख्या 210/2025 दर्ज कर जांच की जा रही थी। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मामले की गहराई से जांच करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। घटना से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular