हिमाचल BJP के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल
हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक एवं मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सुक्खू सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में केवल उनकी मित्र मंडली खुश है। बाकी आम जनता, कर्मचारी, मजदूर, बेरोजगार स
.
उन्होंने कहा, इन ढाई सालों में आम जनता को केवल भ्रम, बदइंतजामी और झूठे वादों का स्वाद चखाया गया है।
राकेश जमवाल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम किया है। सरकार कर्मचारियों का वेतन तक समय पर नहीं दे पा रही। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने ओपीएस के नाम पर चुनाव जीता, लेकिन आज तक बिजली बोर्ड समेत विभिन्न बोर्ड-निगम और स्थानीय शहरी निकाय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी गई।
बीजेपी नेता राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुक्खू को निशाने पर लिया
बेरोजगारों से धोखा: जमवाल
जमवाल ने कहा, बेरोजगारों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है। 10 लाख से ज्यादा बेरोजगार पदों के विज्ञापित होने का इंतजार कर रहे हैं। मगर, व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
कांग्रेस सरकार का सारा फोकस ट्रांसफर पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की पोस्टिंग में सरेआम लेन-देना हो रहा है।
फेसबुक पर विकास कर रहे मंत्री: जमवाल
राकेश जमवाल ने कहा, प्रदेश में विकास ठप पड़ा है और मंत्री फेसबुक पर ही विकास कर रहे हैं। धरातल पर सब काम बंद पड़े हैं। फोटो खिंचवाने के लिए पूर्व सरकार द्वारा किए गए कामों का उद्घाटन और शिलान्यास करवाया जा रहा है। जनता पर लगातार टैक्स थोपे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, सुक्खू सरकार के ढाई साल पूरी तरह निराशाजनक और दिशाहीन रहे हैं।