राखीगढ़ी में साक्ष्यों का निरीक्षण करते हुए केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया व अन्य।
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र में 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने मंगलवार को राखीगढ़ी का दौरा किया। उनके साथ आयोग के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। राखीगढ़ी विश्व की सबसे प्राचीन हड़प्पा कालीन सभ्यता का केंद्र है। पुरा
.
मिट्टी से बने खिलौनों को देखते आयोग अध्यक्ष व अन्य।
कच्ची और पक्की ईंटों के मकान थे
खुदाई में मिले साक्ष्यों से पता चला कि यहां कच्ची और पक्की ईंटों के मकान थे। लोग मिट्टी के बर्तन और बच्चों के लिए मिट्टी के खिलौने बनाते थे। महिलाएं मिट्टी के गहने पहनती थी। टीला नंबर एक पत्थर के मनके बनाने का प्रमुख केंद्र था। टीला नंबर दो में मकानों में पहरेदारों के लिए अलग कक्ष मिले हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष का स्वागत करते हुए।
पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था
शहर में बाजार और रिहायशी इलाके अलग-अलग थे। पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था थी। खुदाई में हाथी दांत की वस्तुएं भी मिली हैं। टीला नंबर छह में दीवारों पर मिट्टी का प्लास्टर मिला है। दौरे के दौरान उपायुक्त अनीश यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्राचीन अवशेषों से पता चलता है कि यहां के लोग कुशल कारीगर थे। उनकी कला और शिल्प में महारत थी।