Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाहिसार पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया पानीपत का जालसाज: ऑस्ट्रेलिया...

हिसार पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया पानीपत का जालसाज: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 21 लाख ठगे, युवक ने किया था सुसाइड – Narnaund News



हिसार जिले में कैथल के एक युवक को ऑस्ट्रेलिया का वीजा दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पानीपत के मतलौडा के दिलबाग को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक अमन कुरुक्षेत्र के एक प्राइवेट सेंटर में पी

.

3 लाख पहले देने पर डील

जानकारी के अनुसार साहिल ने अमन को बताया कि उसकी बुआ निर्मला देवी का बेटा अमीन दुबई में रहकर विदेश भेजने का काम करता है। साहिल ने अमन से ऑस्ट्रेलिया का असाईलम वीजा लगवाने के लिए 21 लाख रुपए मांगे। इसमें 3 लाख रुपए पहले और 18 लाख रुपए वीजा आने के बाद देने की बात हुई। 24 मई 2023 को अमन अपने दोस्त विजेंदर के साथ भैणी अमीरपुर में साहिल और उसके पिता सुरेश को 3 लाख रुपए और पासपोर्ट दे दिए।

वीजा लगने में परेशानी से उठाया कदम

वीजा नहीं लगने की परेशानी से अमन ने 16 सितंबर 2023 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इकोनामिक सेल की जांच के बाद नारनौंद थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में एक आरोपी साहिल की हत्या उसके गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर कर दी। पीड़ित का भाई राजीव भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 50वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर पंचकूला में तैनात हैं। जिसके बाद अमन को वीजा लगने के लिए बार-2 पूछताछ करता था, तो कहता था कि वीजा लगाने में कुछ दिक्कत है।

आपको कुछ और पैसे जमा करवाने होंगे।

8 लाख 3 हजार रुपए ट्रांसफर

21 जुलाई 2023 को साहिल के खाते में 99 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद 24 जुलाई 2023 को साढ़े चार लाख रुपए ट्रांसफर किए। वहीं 13 जुलाई 2023 को 90 हजार रुपए, 14 जुलाई 2023 को एक लाख रुपए, 17 जुलाई 2023 को 98 हजार रुपए, 18 जुलाई 2023 को 2 लाख रुपए, 19 जुलाई को 2 हजार रुपए, 21 जुलाई 2023 को 1 लाख रुपए, 24 जुलाई 2023 को 2 लाख 13 हजार रुपए भेज दिए। अकाउंट से कुल 8 लाख 3 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

युवक मानसिक रूप से रहने लगा परेशान

उसके बाद आरोपी 21 लाख रुपए देने के बाद ही उसके भाई का वीजा लगवाने की बात कहने लगे। उसके बाद 21 जुलाई 2023 को 2 लाख 38 हजार रुपए, 14 जुलाई 2023 को सुमित तीन लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस प्रकार से उन्होंने 21 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2023 के बाद अमन का आस्ट्रेलिया का वीजा आ जाएगा, लेकिन उसके बाद भी वीजा नहीं आया। जिसके बाद अमन मानसिक परेशान व गुमशुम रहने लगा।

आरोपियों ने आज तक नहीं लौटाए पैसे

उसके बाद 16 सितंबर 2023 को वीजा नहीं लगने की मानसिक परेशानी के कारण मेरे भाई अमन ने जहरीला पदार्थ पी लिया और 17 सितंबर 2023 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। उसके बाद 20 दिसंबर 2023 को आरोपियों ने उनके पैसे वापस करने का 2 महीने का समय मांगा, लेकिन आज तक भी उनके पैसे वापस नहीं दिए। नारनौंद थाना पुलिस ने मटौर के राजीव की शिकायत पर साहिल, सुरेश, दिलबाग व निर्मला देवी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular