Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाहिसार में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला: जल संकट को...

हिसार में ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला: जल संकट को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी, आंदोलन की दी चेतावनी – Narnaund News


उगालन में जलघर को ताला लगाकर बैठी महिलाएं।

हिसार जिले के गांव उगालन में पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। नाराज ग्रामीणों ने जलघर पर ताला लगा दिया और जनस्वास्थ्य विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कमलेश, रामरती, कृष्णा, सावित्री और सुनीता समेत अन्य महिलाओं ने

.

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती। जलघर के कर्मचारियों का कहना है कि मोटर और अन्य सामान पुराना हो चुका है। इस वजह से बार-बार समस्या आ रही है। जिला पार्षद विजेंद्र खर्ब समेत कई स्थानीय नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए।

ग्रामीणों को आश्वासन देते अधिकारी।

आश्वासन के बाद खोला ताला

उन्होंने कहा कि विभाग जानबूझकर समस्या को नजरअंदाज कर रहा है। स्थिति बिगड़ती देख जलघर के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत के बाद करीब एक घंटे में ताला खोला गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो महिलाएं अनिश्चितकालीन धरना देगी। मंगलवार को वे जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular