लांधड़ी चिकनवास टोल प्लाजा पर किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका।
हिसार में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लांधड़ी चिकनवास टोल प्लाजा पर किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका। इससे पहले राठौर धर्मशाला अग्रोहा मोड पर समिति की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।
.
बैठक में पंजाब सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी और आंदोलनकारियों पर की गई कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। समिति ने सभी ब्लॉकों की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने का फैसला लिया। साथ ही हर ब्लॉक में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
लांधड़ी चिकनवास टोल प्लाजा पर किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका।
टोल प्लाजा पर प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किसान नेताओं को जल्द रिहा किया जाए। अन्यथा बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रदर्शन में केडी अग्रोहा, गजे सिंह शिवानी, सतीश कुलेरी, मनोज नेहरा, गौरव तेलनवाली, बूरा राम, रामकुमार फ्रांसी, कुलदीप सदलपुर समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।