Monday, June 16, 2025
Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणाहिसार में 23 वर्षीय लड़की लापता: सुबह बिना बताए घर से...

हिसार में 23 वर्षीय लड़की लापता: सुबह बिना बताए घर से निकली; मोबाइल फोन आ रहा बंद, कहीं नहीं लगा सुराग – Uklanamandi News



हरियाणा के हिसार के आदमपुर क्षेत्र के एक गांव से एक 23 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं पर चली गयी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह घर से जाने

.

आदमपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव सांगरपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उसकी 23 वर्षीय लड़की दिनांक 2 दिसम्बर को समय सुबह 10 बजे के करीब बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं पर चली गयी है। उन्होंने बताया कि बेटी मोबाइल फोन भी साथ लेकर गयी है, लेकिन अब वह मोबाइल नम्बर बन्द आ रहा है। इस कारण उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

उसने बताया कि लड़की का हमने अपने स्तर पर आस पड़ोस व जान पहचान और रिश्तेदारी में पता कर लिया है, लेकिन वह नहीं मिली है। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। आदमपुर पुलिस ने लड़की के लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular