Friday, June 13, 2025
Friday, June 13, 2025
Homeहरियाणाहिसार में 25 से 30 झुग्गियों में भीषण आग: दमकल की...

हिसार में 25 से 30 झुग्गियों में भीषण आग: दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू; लोग बोले- पटाखे की चिंगारी से लगी आग – Hisar News


सेक्टर-16 व 17 स्थित झुग्गियों में लगी आग।

हरियाणा के हिसार के सेक्टर-16 व 17 के पास झुग्गी झोपड़ियों में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। देखते ही देखते करीब 25 से 30 झोपड़ियों में आग फैल गई। आसपास के लोगों ने झोपड़ियों में खेल रहे बच्चों को बाहर निकाला।

.

घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर मौजूद दमकल विभाग की करीब 10 से 12 गाड़ियों की कड़ी मशक्कत से आग पर करीब 2 घंटे में काबू पाया। बच्चों द्वारा पटाखे जलाने पर चिंगारी से झोपड़ी में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने से चला सामान दिखाती हुई महिला।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की जोड़ियों में आग लगी है। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि करीब 20 से 25 झोपड़ियों में आग लगी हुई है इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दे दी गई।

प्रवासी मजदूर परमजीत ने बताया कि वह करीब दो सालों से यहां पर झोपड़ी में रह रहा है। मजदूरी करने के लिए गया था। उन्हें सूचना मिली कि उनकी झोपड़ी में आग लगी है। आकर देखा तो झोपड़ी का सारा सामान जला हुआ था। इसके साथ ही उसके 5 हजार रूपए भी जल गए हैं।

आग को बुझाते हुए।

आग को बुझाते हुए।

महीने से झोपड़ी में निवास कर रहा था सदानंद

प्रवासी मजदूर सदानंद ने बताया कि 5-6 महीने से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया है। अब उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है। मजदूरी करके पेट पाल रहे थे।

प्रवासी मजदूरी ने बताया कि वह आज रात को अपने गांव पटना जा रहे थे। झोपड़ी में 20 हजार रखे हुए थे और वह अब मजदूरी करके वापस आ रहा था। उन्हें सूचना मिली कि झोपड़ी में आग लगी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो सब कुछ जलकर राख हो चुका है।

झुग्गी जलने से रोती हुई महिला।

झुग्गी जलने से रोती हुई महिला।

बिहार के रहने वाली तुलसी ने बताया कि झाडू-पोछा करके उसने 20 हजार जमा किए थे, घर पर उसकी बेटी थी। वह काम पर गई हुई थी। जैसे ही सूचना मिली, तो आकर देखा झोपड़ी का सारा सामान जला हुआ था।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular