इंतेजार हैदर, सिद्धार्थनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सिद्धार्थनगर में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
सिद्धार्थनगर में होली और ईद-उल-फितर त्योहारों की तैयारियां जोरों पर हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ ने गुरुवार को विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने थाना शोहरतगढ़ की चौकी खुनुवां और ढेबरुआ के चौकी बढ़नी में होली जुलूस मार्ग का जायजा लिया।

सिद्धार्थनगर में होली को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
सुरक्षा का भरोसा दिलाया सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। त्योहारों के मद्देनजर नेपाल प्रहरी और एसएसबी के साथ भी सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक की गई। इस तरह से सीमावर्ती क्षेत्र में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।